जौनपुर, जनवरी 6 -- जफराबाद। क्षेत्र के अहमदपुर गांव में दबंगो ने रविवार शाम को एक व्यक्ति की दीवार गिरा दिया। जिस पर दोनों पक्षों के बीच बवाल होने लगा। मौके पर दोनों पक्ष मारपीट पर आमादा होने लगे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि थाने पर जाकर सूचना देने वाले को भी गिरफ्तार कर आठ लोगों का चालान किया। उक्त गांव निवासी विकास कुमार यादव पुत्र शेरबहादुर यादव की दीवार को अच्छेलाल यादव सहित उनके परिवार और साथ के अन्य लोगों ने गिरा दिया। इसमें हो रहे बवाल की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह सहित पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का चालान भेज दिया गया। आत्महत्या कर लेने का ट्वीट करने वाला गिरफ्तार जफराबाद। क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.