हजारीबाग, दिसम्बर 10 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। हजारीबाग जिले में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिले के दस सरकारी हाई और प्लस टू विद्यालयों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित शिक्षा अभियान शुरू किया जा रहा है। इस पहल के तहत छात्रों को साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल सेफ्टी जागरुकता, मेंमिफाइड लर्निंग, कंप्यूटर शिक्षा और डिजिटल साक्षरता से लेकर स्काउट्स एवं गाइड्स प्रशिक्षण तथा करियर काउंसलिंग तक का प्रशिक्षण मिलेगा। इस पहल से हजारीबाग जिले के विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शिक्षा का नया अवसर मिलेगा और उन्हें डिजिटल युग की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया जाएगा। छात्रों को मिलेगा एआई का ज्ञान, सीखेंगे उपयोग : एआई शिक्षा कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को न केवल कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बुनियादी...