बेगुसराय, अक्टूबर 30 -- मंझौल,एक संवाददाता। मंझौल थाना पुलिस ने गुरुवार को मंझौल पंचायत तीन, वार्ड 03 गढ़खौली पथराकात मुसहरी निवासी रामविलास सदा के 17 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार के शव को संदिग्ध स्थिति में दफनाए गए गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। मृतक का शव घर से लगभग आधा किलोमीटर पूरब एक गड्ढे से लोगों की सूचना पर बरामद हुआ। मृतक की मां रेखा देवी ने बताया कि वे लोग पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। लड़का घर में अकेले रहता था। वह अविवाहित था। पड़ोसियों के द्वारा मोबाइल पर दी गई जानकारी के अनुसार छठ पर्व के संध्या अर्घ्य के बाद 11:00 बजे रात से विक्रम कुमार गायब था। बाद में घर में ही उसका शव फंदे पर लटका हुए रहने की सूचना दी गई। बाद में शव गायब पाया गया एवं खोजने पर गड्ढे में गाड़ा हुआ मिला। बताया गया है कि मृतक विक्रम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.