वाराणसी, नवम्बर 12 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार रात कैंप कार्यालय पर साइबर अपराध समीक्षा बैठक की। कॉल सेंटर संचालन एवं म्यूल अकाउंट से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कॉल सेंटर अपनी जानकारी स्थानीय थाने में उपलब्ध कराएं। यह अनिवार्य भी है। उन्होंने बताया कि पता, संचालक एवं कर्मचारियों के नाम, नंबर एवं पता, कार्य का उद्देश्य तथा टेलीफोन नंबरों की सूची थानों को देनी है। संबंधित थाने की ओर से इन नंबरों की समय-समय पर जांच की जाएगी। यदि किसी नंबर से फ्रॉड की शिकायत पाई जाती है तो कार्रवाई होगी। म्यूल अकाउंट पर कहा कि जिन विक्रेता की ओर से फर्जी नाम से सिम बेचे गए हैं, उन पर कठोर कार्रवाई होगी। सभी थाना स्तर की साइबर टीमें ठगी में प्रयुक्त बैंक खातों की पहचान कर उनका डेटाबेस तैयार करें, संबंध...