बिजनौर, जनवरी 8 -- बिजनौर। स्योहारा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब थाने से महज कुछ कदमों की दूरी पर एक युवक का शव बरामद हुआ। शाम को थाने के बैरक वाले गेट के पास शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि थाने के गेट नंबर दो, बैरक साइड में एक युवक का शव पड़ा मिला है। मृतक की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। समाचार भेजे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रि...