सीवान, जनवरी 7 -- पचरुखी। थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम जसौली गांव से 13 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को पकड़ा है। पकड़ाया धंधेबाज इसी गांव का रविन्द्र भारती है। जिसे पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम पुलिस को जसौली गांव में एक धंधेबाज द्वारा भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप उतारने की गुप्त सूचना मिली थी। तत्पश्चात पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर 13 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.