पटना, फरवरी 6 -- राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का शनिवार को अभिनंदन सह स्वागत होगा। प्रदेश राजद कार्यालय में स्वागत की तैयारी की गई है। प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शहर की सड़कों पर होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। पार्टी कार्यालय के तीनों गेट पर बड़े-बड़े कटआउट और स्लोगन लिखे बोर्ड लगाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि बिहार के मन की सुनते हैं, समझते हैं और करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...