बरेली, जनवरी 26 -- उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ का त्रयोदश प्रांतीय अधिवेशन फर्रुखाबाद में हुआ, इसमें जिले से प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर तेज पाल मौर्य और आरक्षित महिला उपाध्यक्ष के लिए अमिता सिंह ने नामांकन कराया। अमिता सिंह ने अपनी प्रतिद्वंद्वी किरन सिंह को 52 वोटों से हराया। वहीं तेजपाल मौर्य सर्वाधिक मत प्राप्त करके वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने। संघ के महत्वपूर्ण पद पर पहुंचने के लिए शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...