मैनपुरी, दिसम्बर 24 -- देशी शराब की दुकान के बकाए की आरसी महिला के पास पहुंची तब उसे पता चला कि उसके नाम नवाटेढ़ा में तीन सालों से देशी शराब की दुकान चल रही थी। इस मामले की शिकायत एमएलसी मुकुल यादव ने विधान परिषद में की तो विधान परिषद के सभापति ने आबकारी राज्यमंत्री से कहा कि वे इस मामले की जांच कराएं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। नगला मनफूल साज हाजीपुर थाना करहल निवासी उमेश सिंह पुत्र फेरू सिंह को स्वदेशी मदिरा की दुकान नवाटेढ़ा में वर्ष 2002-03 में आवंटित हुई थी। वर्ष 2003 में उमेश सिंह की मौत होने के बाद दुकान उनकी पत्नी मुनीषा देवी के नाम नामांतरित हुई थी। इसके बाद मुनीषा द्वारा इस दुकान का नवीनीकरण कराया जाता रहा। मुनीषा देवी पर वर्ष 2006 तक का एक लाख 40 हजार रुपये और वर्ष 2007-08 छह लाख 66 हजार रुपये कुल आठ लाख रुपये बकाया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.