बाराबंकी, मार्च 26 -- बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में बीती रात घुसे चोर ने एक घर को निशाना बनाया। परिजन अपने-अपने कमरे में सोते रहे और चोर ने एक कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा बक्सा चोरी कर लिया। बक्से को खेत में लेजाकर उसका ताला तोड़ा और उसमें रखे तीन लाख से अधिक के जेवर व नकदी को लेकर फरार हो गए। प्यारेपुर निवासी राजेश कुमार अपने परिवार के साथ मंगलवार की रात को खाना खाकर एक कमरे में सो गए। भोर में तीन बजे लघुशंका के लिए उठी बालिका ने कमरे का ताला टूटा देखा तो उसने परिवार के लोगों को जगाया। परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा है और एक बक्सा गायब है। इसे देख सभी हतप्रभ रह गए। गांव में चोरी की घटना का शोर भी मच गया। उधर भोर में पांच बजे जब ग्रामीण खेत की ओर जाने के लिए निकले तो देखा कि बाग में एक बक्सा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.