फिरोजाबाद, जनवरी 10 -- शिकोहाबाद। मेहराबाद में अवैध रूप से प्लाटिंग करने वालों पर तहसील प्रशासन ने कार्यवाही की। तहसील प्रशासन ने अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलवाकर उसे ध्वस्त करा दिया। तहसील प्रशासन की कार्यवाही से अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया। तहसील प्रशासन ने अवैध प्लॉटिंग करने वालों को चेतावनी दी कि अगर बिना इजाजत प्लॉटिंग की तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मोहल्ला मेहराबाद में फिरोजाबाद शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण की मंजूरी के बिना ही अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। लोगों ने अवैध प्लॉटिंग को लेकर तहसील प्रशासन से शिकायत की थी। शुक्रवार को नायब तहसीलदार नितिन कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल शिवांश मोहन, सचिनराज की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध प्लॉटिंग की जांच की। जांच के दौरान प्लॉटिंग करने वाले कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। उसके बाद तहसील प्...