गोरखपुर, जनवरी 9 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने तहसील के मुख्य द्वार पर धरना दिया। साथ ही 16 जनवरी को तहसील में तालाबंदी का निर्णय लेते हुए जिले व सभी तहसील बार से सहयोग की अपील की। तहसीलदार की कार्य प्रणाली से क्षुब्ध अधिवक्ताओं का आन्दोलन जोर पकड़ता जा रहा है। आन्दोलन के आठवें दिन बार अध्यक्ष सुनील प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में बैठक कर 16 जनवरी को तहसील में तालाबंदी का निर्णय लिया। धरने में सुधीर चतुर्वेदी, देवीलाल यादव, कौशल किशोर सिंह, नरसिंह नारायण मिश्र, रामपाल, गोविंद शरण पाठक, ओम प्रकाश यादव, कौशल जायसवाल, गुरुप्रसाद, बृजेश पांडेय, कमलेश कुमार सहित सभी अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओ ने कहा कि तहसीलदार ...