देवरिया, अप्रैल 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। तापमान बढ़ने से शुक्रवार को भी गर्मी का कहर जारी रहा। पूरे दिन लू चलने से आदमी से लेकर जानवर तक बेहाल रहे। लू के थपेड़ों के चलते दोपहर में लोग घरों में दुबक गये। शुक्रवार को भी अधिकतम मापतान 42 डिग्री रहा। गर्मी का प्रकोप बढ़ने से विभिन्न तरह के ठंडे पेय पदार्थो की मांग बढ़ गयी है। शुक्रवार को तीसरे दिन भी चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों का कहर जारी रहा। मौसम दिनोदिन तीखा होने लगा है। सुबह से ही तेज धूप के चलते गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। दिन भर तेज धूप के चलते लोग बेहाल रहे। तेज पछुआ हवा में सड़कों पर धूल उड़ने से राहगीरों को परेशानी हुई। हेलमेट व चश्मा के लगाकर बाइक सवार धीमी रफ्तार से गुजरते रहे। लू व धूप से बचने को लोग टोपी, गमछा और दुपट्टे का सहारा लिये। गर्मी बढ़ने के साथ ठंडे पेय पदार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.