मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर। चित्रगुप्त एसोसिएशन ने बुधवार को जयप्रकाश नारायण छाता चौक पर देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद एवं अमर शहीद खुदीराम बोस की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदय नारायण सिन्हा व संचालन संगठन मंत्री सत्येंद्र कुमार पिंकू ने किया। मौके पर अजय कुमार, सदाशिव वर्मा, धीरज कुमार वर्मा, मनोज कुमार, हरेश्वर नाथ श्रीवास्तव, अरुण कुमार सिन्हा, चंद्रशेखर प्रसाद, विश्वंभर प्रसाद, विकाश चरण वर्मा आदि थे। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष राकेश चंद्र सम्राट ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...