फतेहपुर, जनवरी 12 -- हथगाम। थाना क्षेत्र के इरादतपुर धामी गांव के पास सोमवार देर शाम बाइक सवार मां बेटे सड़क हादसे का शिकार हो गए। मां की मौके पर मौत हो गई और बेटा गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। घायल बेटे को हथगाम सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हथगाम थाना के सालेपुर मजरे सेमरा मानापुर निवासी 50 वर्षीय आशा देवी अपने 21 वर्षीय बेटे शिवम के साथ बाइक से हथगाम बाजार गई थी। वहां से सामान लेकर घर लौट रही थी। इरादतपुर धामी मोड़ के पास सामने से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। आशा देवी डीसीएम के नीचे आ गई। उनका सिर फट गया। शिवम भी गंभीर घायल हो गया। मौजूद लोगों ने घायल मां बेटे को सीएचसी पहुंचाया। जहां महिला को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल शिवम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बेटे की हालत भी नाजुक बताई ...