चाईबासा, दिसम्बर 24 -- चाईबासा, संवाददाता। डीपीएस स्कूल और कॉलेज के प्रांगण में मंगलवार को दो दिवसीय खेल का आयोजन किया गया था। इस खेल का शुभारंभ स्कूल के संस्थापक और प्राचार्य डॉक्टर दीपेंद्र प्रसाद साव और नए संस्थापक दीपक प्रकाश ने मशाल जलाकर किया। डॉ.साव ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रहने के महत्व के बारे में भी बताया। इस दौरान खो-खो, फुटबॉल, रनिंग रेस, रिले रेस, कबड्डी, फ्रॉगरन और शॉट फुट आदि का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी बच्चों ने इसमें भाग लिया। इस खेल में स्कूल और कॉलेज की तरफ से चार ग्रुप बनाए गए थे-रेड, ब्लू, ग्रीन और येलो। रेड ग्रुप ने 451 प्वाइंट हासिल किए। ब्लू ग्रुप 405 प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि येलो ग्रुप 383 प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर रहा। ग्रीन ग्रुप 347 प्वाइंट के साथ चौथे स्थान...