संभल, अगस्त 18 -- डीएसएम शुगर मिल रजपुरा में रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया। बच्चों और बालिकाओं द्वारा झांकी के माध्यम से और बच्चों के द्वारा कृष्ण रूप में कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन यूनिट हेड आशीष कुमार शर्मा और पारुल शर्मा के हाथों किया गया। नृत्य, नाटक, गेम और मटकी फोड़ का आयोजन किया गया, जिसमें मटकी फोड़ में मन की टीम विजेता रही। यूनिट हेड आशीष कुमार शर्मा के द्वारा सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजन कुमार दीक्षित महाप्रबंधक के द्वारा किया गया। इकबाल सिंह, अमित अग्रवाल, संतोष कुमार, अवतार सिंह, सुधीर त्यागी, संजीव कुमार अंचल बिंदल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.