रांची, फरवरी 11 -- रांची। डीएवी हेहल में आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ। रिसोर्स पर्सन अजंता कुमारी ने क्रिटिकल एंड क्रिएटिव थिंकिंग पर चर्चा करते हुए बच्चों के लिए रचनात्मकता को अनिवार्य बताया। वहीं, पीके दास ने लर्निंग आउटकम्स एंड पेडागोजी विषय पर शिक्षकों को पाठ के वास्तविक परिणामों के आकलन के तरीके सिखाए। प्राचार्य बिपिन राय ने प्रशिक्षु शिक्षकों से कार्यशाला के अनुभवों को कक्षा में छात्रों के साथ साझा करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण में 65 शिक्षक लाभान्वित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.