भागलपुर, जनवरी 31 -- भागलपुर। एनसीटीई से मान्यता एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से सम्बद्धता प्राप्त राज्य के डीएलएड कोर्स संचालित सभी सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों पर द्वितीय स्पॉट नामांकन का अवसर प्रदान किया जा रहा है। सीटों की विवरणी bsebdeled.com पर 30 जनवरी को अपलोड किया गया है। दूसरे स्पॉट नामांकन में वैसे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनके द्वारा कॉमन एप्लिकेशन फॉर्म एवं शुल्क ऑनलाइन जमा किया गया था, किन्तु उनका चयन किसी भी चरण में नहीं हुआ है। वैसे अभ्यर्थी जिन्हें प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण में सीट आवंटन हुआ था, किन्तु वे अबतक नामांकित नहीं हैं। अभ्यर्थी द्वारा संस्थान में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि एक फरवरी है। वहीं पांच व छह फरवरी को नामांकन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.