भदोही, जनवरी 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत अपार कार्ड बनाने को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान की सख्ती बढ़ती जा रही है। कम अपार आईडी बनाने वाले दो सौ स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करने को निर्देशित किया। चेताए कि इसमें किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच करा कार्रवई होना तय है। कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं का विवरण आटोमेटिक परमानेट अकेडमी एकाउंट रजिस्ट्री (अपार) पर दर्ज होगा। डीआईओएस ने बताया कि जिले में कुल 1186 स्कूलों में पढ़ाने वाले चार लाख विद्यार्थियों का अपार कार्ड बनना है। दिसंबर तक शत-प्रतिशत अपार कार्ड बनाने को निर्देशित किया गया है। निर्धारित तिथि पर शत-प्रतिशत अपार आईडी बनाने का कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो विभागीय स्तर से कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.