पीलीभीत, नवम्बर 1 -- आरएफसी के सभी केंद्रों और अन्य केंद्रों पर खरीद बंद होने की जानकारी पर डिप्टी आरएमओ भी मंडी पहुंच गए। यहां आकर उन्होंने एमओ और केंद्र प्रभारी से घटना की जानकारी ली। मौके पर मौजूद किसानों से भी बात की। इसके बाद एक संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता कर दोपहर बाद खरीद शुरु कराई। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को मानक के अनुसार धान लेने और बिना जोर दबाब के काम करने की बात कही। इसपर संगठन के लोगों ने भी साथ देने का भरोसा दिया। शुक्रवार को एक क्रय केंद्र पर किसान नेता और वहां मौजूद स्टाफ के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद केंद्र पर तौल बंद करा दी गई थी। बिना सुरक्षा के केंद्र प्रभारियों ने खरीद न करने की बात कही थी। शनिवार को भी जब खरीद शुरु नहीं हो सकी तो डिप्टी आरएमओ विजय कुमार भी मंडी समिति पहुंच गए। उन्होंने यहां पर केंद्र प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.