बिहारशरीफ, फरवरी 7 -- नालंदा खुला विश्वविद्यालय में दो दिवसीय वेबिनार का समापन नालंदा, निज संवाददाता। 'ग्रेजुएट इमप्लायेबिलिटी' (स्नातक रोजगार क्षमता) विषय पर नालंदा खुला विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वेबिनार का समापन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि केवल डिग्री हासिल कर लेना काफी नहीं है, बल्कि छात्रों को बाजार की जरूरतों के हिसाब से खुद को कुशल बनाना होगा। तभी बेहतर रोजगार मिलेगा। मुख्य सलाहकार डॉ. विद्या एम अय्यर ने कहा कि रोजगार की संभावनाएं सीधे तौर पर छात्र द्वारा अर्जित कौशल से जुड़ी होती हैं। उन्होंने दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से पढ़ रहे छात्रों के लिए व्यवहारिक मूल्यों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि छात्रों के व्यवहार में आने वाला सकारात्मक बदलाव न केवल उन्हें करियर में मदद ...