वाराणसी, दिसम्बर 12 -- वाराणसी। इंटर काशी फुटबॉल की ओर से रोहनिया के खुशीपुर स्थित क्रिम्सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के मैदान पर शुक्रवार को इंटर स्कूल फुटबॉल लीग में दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में 18 वर्ष वर्ग के तहत डालिम्स सनबीम चौबेपुर ने दमदार खेल दिखाते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल को 2-0 से मात दी और पूरे अंक अपने नाम किए। विजेता टीम की ओर से अभिज्ञान सत्यम और नाबाम तागिया ने गोल दागे। डालिम्स सनबीम चौबेपुर के यश प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार उप प्रधानाचार्य रीता सिंह ने दिया। दूसरा मैच 16 वर्ष वर्ग में वसंत पब्लिक स्कूल और हरमन जेमिनर पब्लिक स्कूल के बीच बेहद संघर्षपूर्ण रहा। जेमिनर की ओर से वैभव ने 17वें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जो अधिक देर कायम नहीं रह सकी। 41वें मिनट में अफान ने वसंत पब्लिक स्कूल की तरफ से गोल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.