प्रयागराज, फरवरी 15 -- कायस्थ पाठशाला बचाओ समिति ने शनिवार को केपी कम्यूनिटी के पास स्थित बन रहे चैरीटेबल डायग्नोस्टिक सेंटर और धर्मशाला का संचालन शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। समिति के पदाधिकारियों ने धर्मशाला के निर्माण को रोककर उसे विवाह घर बनाए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि डायग्नोस्टिक सेंटर में सभी ट्रस्टी को जांच में 50 फीसदी की छूट दिए जाने का प्रावधान था लेकिन उसमें ताला लगा दिया गया। डॉ. सुशील सिन्हा ने कहा कि जब तक ट्रस्ट से जुड़े लोगों को यह सुविधा कायस्थ पाठशाला में नहीं मिल जाती, तब तक द्वारिका हॉस्पिटल में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि दोनों मुद्दे पर निर्णय नहीं लिया गया तो प्रबंधतंत्र के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। केपी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.