बदायूं, जनवरी 9 -- मूसाझाग, संवाददाता। शौच कर लौट रहे किसान को सड़क पार करते समय कोहरे में ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। कुछ ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर लखनपुर गांव के पास पकड़ लिया और चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। हादसा मूसाझाग थाना क्षेत्र के बदायूं-दातागंज रोड स्थित किसरुआ गांव के पास गुरुवार सुबह हुआ। गांव निवासी 55 वर्षीय प्रेमपाल यादव सुबह शौच कर घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमपाल यादव की मौत की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.