बांका, फरवरी 11 -- बांका, एक संवाददाता। इंटक जिला अध्यक्ष विनय कापरी ने बताया गया कि गुरूवार 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर पूरी ताकत के साथ मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। केंद्र सरकार द्वारा मजदूर विरोधी नए कानून को लागू करने के खिलाफ सभी ट्रेड यूनियन के नेता एवं मजदूर श्रमिक एवं कामगार कर्मचारी साथी रोड पर उतरेंगे और अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल से प्रदर्शन करते हुए समाहारणालय पहुंचा जाएगा तथा डीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया जाएगा। इधर हड़ताल को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.