मिर्जापुर, सितम्बर 23 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद l क्षेत्र के अहुगी कला गांव में छह दिन से जले ट्रांसफॉर्मर को बदलने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया l गुस्साए ग्रामीणों का कहना था कि बिजली नहीं रहने से पूरा गांव अंधेरे में डूब गया है l उमस भरी गर्मी और मच्छरों ने दिन कि चैन और रातों कि नींद हराम कर दी है l रात के अंधेरे में जहरीले जानवरों का भय उपर से सता रहा है। बिजली के अभाव में जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जला पड़ा है l गांव के राम सिंह की माने तो टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत भी की गई, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने ट्रांसफॉर्मर बदलने की जहमत नहीं उठाई गई l उन्होंने चेताया कि तत्काल उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो पॉवर हॉउस का घेराव करने को बाध्य होंगे l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.