बहराइच, जनवरी 15 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच भिनगा हाईवे के रहवा विशुनपुर सरिया मिल के पास गुरूवार सुबह कोहरे के दौरान आगे जा रहे ट्रक में तेज रफ्तार रोडवेज बस जा भिड़ी। जिसके चलते चालक, कंडक्टर सहित लगभग छह लोग घायल हो गए। घायल कंडक्टर व चालक को मेडिकल कालेज लाए जाने पर कंडक्टर को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बस में लगभग दस यात्री सवार थे। दरगाह थाने के बहराइच भिनगा हाईवे के रहवा विशुनपुर सरिया मिल के पास गुरूवार सुबह लगभग नौ बजे कानपुर से चलकर सिरसिया जा रही रोडवेज बस कोहरे के चलते आगे जा रहे ट्रक में जा भिड़ी। जिसके चलते बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक रिसिया थाने के पटना घुसियारी निवासी धंनजय सिंह (30) पुत्र संजय सिंह, कंडक्टर भूपेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य चार यात्री आंशिक रूप से घायल हो गए। सू...