गंगापार, नवम्बर 25 -- वरुणा बाजार। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की प्रयागराज-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जनपद की अंतिम सीमा पर बुढ़िया का इनारा बाजार में सोमवार रात पीछे से आ रही तेज रफ्तार बल्कर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। जनपद प्रयागराज के मेजा थाना अंतर्गत पकरी सेवार गांव निवासी 45 वर्षीय नरेश द्विवेदी पुत्र स्वर्गीय देवी शंकर द्विवेदी एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता थे। वे परिवार सहित नैनी में रहते थे। सोमवार को नरेश अपने रिश्तेदार के पुत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए अपने साथी बैजनाथ प्रसाद कनौजिया के साथ बाइक से मछलीशहर जौनपुर जनपद गए हुए थे। रात्रि दस बजे के बाद घ...