बागपत, फरवरी 6 -- खेकड़ा। बडागांव टोल बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों पर एक कार चालक ने बदसलूकी, हाथापाई और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाने वाला चालक क्षेत्र के खटटा गांव का निवासी बताया गया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खटटा पहलादपुर के कार चालक मनीष शर्मा का आरोप है कि वह गलती से बडागांव कट पर उतर गया था। इस पर उसने टोल कर्मियों से अनुमति मांगी, लेकिन टोल कर्मियों द्वारा उससे दुगुना शुल्क मांगा गया। दुगुना शुल्क देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसकी बात सुनने के बजाय उसके साथ हाथापाई की और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। कार चालक का यह भी आरोप है कि उसने टोल पार नहीं किया था और टोल से कुछ दूरी पर ही वाहन खड़ा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.