चंदौली, फरवरी 5 -- चकिया(चंदौली), हिंदुस्तान संवाद चकिया कोतवाली क्षेत्र के महादेवपुर कला गांव निवासी 32 वर्षीय सियाराम की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना बीते बुधवार देर रात की है। वह शिकारगंज स्थित अपने ससुराल से बीती रात पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हेतिमपुर गांव के पास केवलानार ढ़लान के पास टेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.