वाराणसी, दिसम्बर 8 -- वाराणसी। विकास इंटर कॉलेज में सोमवार को ग्रामीण बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू हुई। पहला मैच तान्या पटेल और संगीता पटेल के बीच खेला गया। पहला सेट तान्या पटेल ने 11-9 से जीता। दूसरा सेट संगीता पटेल ने 11-8 से जीतकर स्कोर बराबर कर दिया। तीसरा और निर्णायक सेट संगीता पटेल ने 11-9 से जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मैच काजल और वर्षा के बीच खेला गया। वर्षा ने पहला सेट 11-7 से और दूसरा सेट 11-8 से जीत कर दूसरे दौर में प्रवेश किया। तीसरे मुकाबले में साक्षी ने पूजा को 11-8,11-6 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने किया। डॉ. पंकज पाल निर्णायक थे। संचालन अजीत ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.