लखनऊ, फरवरी 4 -- बीमा कंपनी टाटा एआईजी अगले तीन वर्षों में यूपी में एमएसएमई कारोबार को दोगुना करेगी। इसके तहत कंपनी ने लखनऊ में एक कॉमर्शियल लाइन जोन स्थापित किया है, जहां विशेष अंडरराइटिंग और क्लेम टीमें तैनात की गई हैं। टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस के एसएमई प्रमुख प्रणय शाह ने बुधवार को गोमतीनगर स्थित एक होटल में कहा कि उत्तर प्रदेश वर्तमान में टाटा एआईजी के राष्ट्रीय एसएमई पोर्टफोलियो में 09 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। कंपनी का विशेष ध्यान कानपुर, आगरा, मुरादाबाद और लखनऊ जैसे औद्योगिक केंद्रों के लेदर, इंजीनियरिंग, रिटेल और कोल्ड स्टोरेज सेक्टर पर है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने एमएसएमई सेगमेंट में 1200 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस प्रीमियम दर्ज किया है। डिजिटलीकरण पर जोर देते हुए कंपनी राज्य में 99 प्रतिशत पॉलिसियां डिजिटल माध्यम से...