मैनपुरी, अक्टूबर 8 -- मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को पुलिस द्वारा जागरूक किया जा रहा है। जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह बुधवार को महिला पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के ग्राम इकहरा में पहुंचे और महिलाओं व छात्राओं को उनके अधिकार बताए। इसके अलावा पुलिस ने साइबर क्राइम, नशा, लव रिलेशनशिप, गुड टच बेड टच की जानकारी देकर जागरूक किया। समझाया गया कि छात्राएं अपनी सुरक्षा कैसे कर सकती हैं। कहा कि छात्राओं को हमेशा अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक विश्वेंद्र सिंह ने इंटरनेट के माध्यम से होने वाले साइबर अपराध से सचेत रहने को कहा। कहा कि गलत व्यवहार होने पर सतर्क रहें। ऐसी घटनाओं को कभी इग्नोर न करें। अपने परिजनों व सहपाठी को जरूर बताएं। क्योंकि आप विरोध नहीं करेंगे तो आरोपी के बर्ताव में सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.