अलीगढ़, जनवरी 9 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के विनय नगर में बुधवार की रात चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान से लाखों के जेवरात पार कर दिए। पिछले चार साल से दुकान बंद थी। दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गई। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मूलरूप से जवां के कासिमपुर निवासी वीरेश वर्मा पुत्र स्व.राधेश्याम वर्मा वर्तमान में परिवार संग विनय नगर में रहते हैं। वह सिटी मॉल में नौकरी कर रहे हैं। घर पर ही वर्मा ज्वैलर्स के नाम से ज्वैलर्स की दुकान है। 2015 में पिता की मौत हो गई। जिसके चलते चार साल से दुकान बंद थी। आरोप है कि रोजाना की तरह वह परिवार संग घर के अंदर सो रहे थे। तभी देर रात चोर शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए। चोर दुकान में रखी अलमारी से चार तोले सोने के जेवर और 40 हजार रुपए की नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.