बिहारशरीफ, फरवरी 12 -- जेल में दरबार लगा डीएम ने बंदियों की सुनी शिकायतें ड्रेनेज सिस्टम और पुराने भवनों की होगी मरम्मत फोटो 12 शेखपुरा 03 - जेल का निरीक्षण कर निकलते जिला प्रशासन के अधिकारी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा जेल में गुरुवार को बंदी दरबार लगा डीएम शेखर आनंद ने कैदियों की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही निपटारा किया। मौके पर एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बाद में मीडिया से बात करते हुए डीएम ने कहा कि पूछताछ में कैदियों ने बताया कि जेल की व्यवस्था काफी अच्छी है। निरीक्षण के दौरान भी यह बात सामने आई है। डीएम ने कहा कि जेल प्रशासन की इसी तरह की व्यवस्था बनाये रखने को कहा गया है। जेल प्रशासन द्वारा जेल में जलजाव की समस्या से निजात दिलाने और पुराने मकान की मरम्मत कराने की मांग की गई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.