प्रयागराज, जनवरी 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर कहा है कि बांग्लादेश जिहादियों का जंगल बन चुका है। वहां के कट‌्टरपंथी मौलवियों ने देश की व्यवस्था को हाइजैक कर लिया है। नकवी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में मीडिया से कहा कि बांग्लादेश में हो रही हिंसा को लेकर भारत का शीर्ष नेतृत्व गंभीर है। भारत बिना किसी शोरगुल के हिंसा के खिलाफ कार्रवाई में जुटा हुआ है, आने वाले दिनों में जल्द ही इसका व्यापक असर दिखाई देगा। भाजपा नेता ने महागठबंधन पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि गठबंधन की गठरी में अनेकों छेद और मतभेद व्याप्त हैं। हर चुनाव में नया गठबंधन तैयार होता है, चुनाव समाप्त होने के बाद गठबंधन भी समाप्त हो जाता है। कांग्रेस जो कभी मुल्क की...