चंदौली, जनवरी 3 -- पीडीडीयू नगर। जिले में दो दिनों तक हल्की धूप निकलने के बाद शनिवार को मौसम फिर खराब हो गया। सुबह घने कोहरे के साथ कुहासा गिरने से गलन और बढ़ गई है। दोपहर 12 बजे तक धूप नहीं निकलने से राहगीरों, कामगारों, नौकरीनपेशा वालों और यात्रियों को आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही पछुआ हवा चलने से गलन और बढ़ गई है जिससे बहुत जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे है। धूप नहीं निकलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। वही सुबह कोहरे से सड़क मार्ग भी प्रभावित रहा। सड़को पर वहां रेंगते नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.