संभल, फरवरी 15 -- तहसील क्षेत्र के गांव गुन्नौर सैमला स्थित शिव मंदिर में आयोजित रासलीला के दौरान रविवार को जालंधर वध प्रसंग का सजीव मंचन किया गया। वृंदावन से आए ब्रज लीला के आचार्य घनश्याम स्वामी के निर्देशन में कलाकारों ने प्रस्तुति दी। रासलीला का मंचन देख दर्शक ने मंत्रमुग्ध हो गए। कलाकारों द्वारा मंचन में दिखाया गया कि जालंधर अपनी अपार शक्तियों के अहंकार में त्रिदेवों को ही चुनौती देता है। तब विष्णु लीला रचते हुए विश्व मोहिनी रूप धारण करते हैं। इस रूप में वृंदा का प्राकट्य होता है और उसका विवाह जालंधर से होता है। कथा के अनुसार, विष्णु छलपूर्वक वृंदा का पतिव्रत भंग कर देते हैं। जिसके बाद शिव जालंधर का वध करते हैं। जब वृंदा को इस छल का पता चलता है। तो वह विष्णु को पत्थर बनने का श्राप देती हैं। श्राप के प्रभाव से भगवान शालिग्राम रूप में ...