औरैया, दिसम्बर 16 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम कैथौली निवासी रामकुमार पुत्र महाराम ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनके पारिवारिक चाचा की भूमि का बैनामा कथित रूप से जाति छिपाकर कराए जाने के मामले की शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल और जिलाधिकारी से की थी। इसी बात को लेकर आरोपी उनसे रंजिश मानने लगे। पीड़ित के अनुसार 13 दिसंबर की शाम औरैया से लौटते समय उन्हें मोबाइल फोन के जरिए गांधी नगर स्थित एक दुकान पर बुलाया गया। वहां पहुंचते ही सुखपाल पुत्र जयप्रकाश, जयप्रकाश पुत्र लल्लू सिंह निवासी ग्राम असेवटा थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.