मधुबनी, दिसम्बर 18 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। मधवापुर प्रीमियर लीग (एमपीएल ) सीजन-9, 2025-26 के पांचवें मुकाबले में जलेश्वर महोत्तरी (नेपाल) ने दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए मधुबनी को 6 विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। आरएनजे कॉलेज मैदान, रामपुर,मधवापुर में खेले गए क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर मधुबनी ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया, लेकिन जलेश्वर के गेंदबाज़ों के आगे उनकी एक न चली। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मधुबनी की पूरी टीम 18.3 ओवर में मात्र 103 रन पर सिमट गई। शुभम मिश्रा ने 30 रन और शेखर ने 25 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा अंकित (11) और विजय (10) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। जलेश्वर की ओर से रमेश ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि धवन और विनोद ने 2-2 विकेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.