देहरादून, जनवरी 28 -- नई टिहरी। डीएम नितिका खण्डेलवाल ने जलज योजना के तहत चिन्हित ग्राम तिवाड़ गांव में ध्रुवनंदा देवभूमि होमस्टे में स्थापित जलज सेंटर का रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने होमस्टे एवं योजना कार्यों का निरीक्षण कर जलज योजना के तहत संचालित गतिविधियों, स्थानीय उत्पादों व स्वरोजगार से जुड़े कार्यों एवं ग्रामवासियों की सहभागिता की जानकारी ली। जलज सेंटर के उद्घाटन पर डीएम नितिका ने कहा कि जलज योजना के उद्देश्यों के अनुरूप स्थानीय संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए ग्रामीणों को आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जलज योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल रहा है। डीएम ने ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं ...