दरभंगा, दिसम्बर 31 -- सिंहवाड़ा। मनिकौली और शंकरपुर में मंगलवार को एक आवारा जर्मन शेफर्ड कुत्ते के आतंक से दोनों गांवों में भगदड़ मच गई। भाग रहे आधा दर्जन लोगों को कुत्ते ने खदेड़कर काट लिया। जख्मियों को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया गया। स्थिति विकट होती देख आसपास के लोग जाल एवं लाठी-डंडा लेकर कुत्ते को पकड़ने की कोशिश में लग गए। जंगली जानवर का शिकार करने वाले नट को बुलाकर लोगों ने कुत्ते पर काबू पाया। कुत्ते को पकड़कर टेंपो से सिंहवाड़ा भेजा गया। लोग अनुमान कर रहे थे कि किसी ने अपने पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते को किसी कारण यहां सड़क किनारे सुनसान जगह पर छोड़ दिया होगा। बताया गया है कि गत 29 दिसम्बर की देर रात चक दरगाह के सद्दाम को पनिशाला चौक के पास कुत्ते ने काटा। उसके बाद कुत्ता भागकर एक भवन निर्माण सामग्री दुकान के पास पहुंचा और छुप गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.