अररिया, फरवरी 8 -- बथनाहा, एक संवाददाता। फारबिसगंज के ग्राम पंचायत राज बथनाहा के वार्ड संख्या 11 में बिजली तार काफी जर्जर है। संबंधित विभाग एवं अधिकारी से तार बदलने एवं मरम्मती की मांग बथनाहा के मुखिया मो अखलाक ने की है। बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर डीएम को भी मेल किया है। अखलाक ने बताया कि वार्ड 11 रेलवे स्टेशन से पश्चिम हाई वोल्टेज और एलटी तार की स्थिति काफी खराब है। तार बदलना आवश्यक है। लेकिन विभाग को जानकारी देने के बावजूद स्थिति जस का तस है। इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बताया कि एक महिला को वार्ड 11 में बीते दिनों करंट के चपेट में आ गई थी जिससे वह आज भी इलाजरत है। जर्जर तार की वजह से कई मवेशी भी इसके जद में आ चुके हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा और जर्जर तारों को शीघ्र बदलने की मांग की है।

ह...