पटना, जनवरी 9 -- सरस्वती पूजा के नाम पर व्यवसायियों से जबरन चंदा वसूली करने के आरोप में कदमकुंआ थाने की पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पटेल छात्रावास से भी एक छात्र अंकित पटेल को गिरफ्तार किया गया है। उसपर मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत पहले से मुकदमा था। पुलिस ने यह कार्रवाई व्यवसायियों की शिकायत पर की है। व्यवसायियों का यह भी आरोप था कि चंदा नहीं देने पर छात्र मारपीट करते हैं। वे मनमाना रसीद काट देते हैं। भय से उन्हें रसीद में अंकित राशि देनी पड़ती है। गिरफ्तार छात्रों के पास से कई हॉस्टलों में आयोजित होने वाले सरस्वती पूजा से संबंधित रसीद भी बरामद किए गए हैं। जो छात्र गिरफ्तार किए गए हैं, उसमें विकास कुमार (26 वर्ष), मनीष प्रकाश (21 वर्ष) और आदित्य कुमार (18 वर्ष) शामिल हैं। सिटी एसपी (मध्य) दीक्षा ने बताया कि कदमकु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.