हरिद्वार, दिसम्बर 29 -- जनता की समस्याओं को सीधे सुनने के साथ त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई हुई। कुल 21 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से नौ का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को जिम्मेदार विभागों को भेजा गया। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में हुई जनसुनवाई की अध्यक्षता एडीएम-प्रशासन पीआर चौहान और एडीएम-वित्त एवं राजस्व दीपेंद्र सिंह नेगी ने की। इस दौरान राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, वन भूमि, चकरोड और अवैध खनन से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। पदम प्रसाद ने चूड़ियाल मोहनपुर के खेल मैदान से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। चंद्रावती देवी निवासी अजीतपुर ने बिशनपुर मुस्तकम में चकरोड-188 पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई। राज्य निर्माण आंदोलनकारी सुरेंद्र सैनी ने नगर निगम की नजूल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.