अमरोहा, नवम्बर 30 -- आईएम इंटर कॉलेज सभागार में शनिवार को जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। चिरस्थाई कृषि, कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती हुई प्रौद्योगिकी, मनोरंजन गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जल संरक्षण एवं प्रबंधन विषयों पर जूनियर, सीनियर एवं अध्यापक संवर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यापक संवर्ग के निर्णायक मंडल में डॉ.ललित शर्मा, डॉ.काविंद्र , गजाला शामिल रहे। जूनियर एवं सीनियर संवर्ग के लिए डॉ.संतराम सिंह यादव, सुधीर कुमार गुप्ता व जावेद अख्तर निर्णायक मंडल में रहे। प्रथम स्थान प्रतिभागी नीलू, अक्षरा, उरूज, अंशिका, प्रिंस, बुशरा, हिमांशु आर्य, मोनिका, नैंसी राजपूत, आन मोहम्मद ,अनिरुद्ध पारीक और रुबीना रहे। प्रधानाचार्य डॉ.जमशेद कमाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.