गिरडीह, फरवरी 14 -- गिरिडीह। नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 6 के पार्षद प्रत्याशी संजीव कुमार गुड्डू ने शुक्रवार को कृष्णानगर, शिवपुरी, लखारी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर समर्थन मांगा। इस दौरान संजीव ने घर-घर दस्तक देकर लोगों को पंपलेट दिए और वार्ड के विकास का विजन बताया। संजीव ने कहा कि जनता का आर्शीवाद मिला तो वार्ड छह को आदर्श वार्ड के रुप में स्थापित करेंगे। लोगों ने भी संजीव को समर्थन देने का आश्वासन दिया। जनसंपर्क अभियान में इंजी. विनय कुमार सिंह, कवि राज, रामचंद्र साव, अभय कु यादव, बासुदेव राम चंद्रवंशी, छोटू तुरी, प्रह्लाद सिंह, विकास कुमार, उमाचरण, रणविजय सिंह, बिचाली वर्मा, जितेंद्र वर्मा, प्रमोद त्रिपाठी, बिनोद राम, परमेश्वर महतो आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...