कानपुर, दिसम्बर 8 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गणना प्रपणों के भरने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर है। बड़ी संख्या में जो लोग फॉर्म भरने से रह गए हैं, उनके फॉर्म भराने के लिए सपाइयों की टोली कई इलाकों में घूमी। कानपुर नगर और देहात जिले के सपा से एसआईआर निगरानी अभियान के प्रभारी पूर्व सांसद राजाराम पाल के साथ टीम गोविंद नगर, किदवई नगर, सीसामऊ, आर्य नगर विधानसभा क्षेत्रों के बर्रा 2, सीएनजी चौराहा नौबस्ता, मसवानपुर, दलेल पुरवा, घुसियाना, किदवई नगर 48 क्वार्टर मे एसआईआर कैंपों मे पहुंचकर कार्यकताओं को समझाया। इसमें कहा गया कि जो भी वाजिब मतदाता है, उसके नाम कटने ने पाए, उनकी समस्याओं को सपा के बीएलए दूर कराएं। इस दौरान नगर अध्यक्ष फजल महमूद, प्रदेश सचिव केके शुक्ला, महासचिव संजय सिंह बंटी, नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र याद...