अमरोहा, जनवरी 7 -- छुट्टा पशुओं से फसलों को लगातार नुकसान पहुंचने से परेशान किसानों ने समस्या की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए बुधवार को प्रदर्शन किया। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय से छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला में संरक्षित कराने की मांग की। सैदनगली क्षेत्र के किसानों ने कहा कि छुट्टा पशुओं की वजह से सर्द रात में भी खेतों पर फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है। छुट्टा पशु खेतों में खड़ी गेहूं, मटर, सरसों आदि फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। समस्या समाधान के लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया लेकिन, कोई तवज्जों नहीं दी गई। इस दौरान अतुल कुमार, भूरा, ओम सिंह, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, वीर सिंह, मनोज कुमार, मुनिदेव सिंह, अरविंद कुमार, कुलदीप कुमार, वीरपाल सिंह, उमेश कुमार, राहुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.